नितिन नबीन बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। वह पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और इस समय बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर उनके लंबे अनुभव ने उन्हें पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है।बीजेपी ने अब नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। जेपी नड्डा की जगह फिलहाल पार्टी की कमान उन्हें सौंपी गई है। यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि बीजेपी आने वाले समय के लिए नई लीडरशिप तैयार करने और भविष्य की राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।






