Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

“मोदी हटाओ देश बचाओ” आप का देशव्यापी अभियान शुरू! लगाए जा रहे हैं पोस्टर सभी प्रदेशों में 11 भाषाओं में……

आम आदमी पार्टी आज देशभर में अपना पोस्टर अभियान चला रही है जिसके तहत वो 11 भाषाओं में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगा रही है। इसका एलान पार्टी ने बीते मंगलवार को किया था।

आज आम आदमी पार्टी ने देशभर से अपने कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए विभिन्न भाषाओं के पोस्टर शेयर किए। आम आदमी पार्टी ने लगातार कई ट्वीट करके अलग-अलग राज्यों में पोस्टर चिपकाने के अपने अभियान की जानकारी दी।

इसके साथ ही गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि, इस अभियान का दूसरा चरण 10 अप्रैल को चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को देशभर के विश्वविद्यालयों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाएंगे। गोपाल राय ने आगे कहा, ये देश किसी की जिद पूरी करने के लिए नहीं है। देश की समस्याओं को खत्म करने की जगह प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष और संविधान को खत्म करने में लगे हैं। हम एक Simple सवाल पूछ रहें हैं- क्या देश का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना चाहिए? क्या भाजपा और दिल्ली पुलिस मानती है कि पीएम पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए?

गोपाल राय आगे बोले, लोकतंत्र का मूल आधार संविधान है। संसद, विधान सभा और चुनाव प्रणाली सत्ता पक्ष और विपक्ष के खिलाफ एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष विहीन सत्ता संचालित करना ये दिखाता है कि भाजपा का मिशन है, भारत एक तानाशाह की मुट्ठी में हो इसलिए देश अब निराश हो रहा है।

Share
Now