सपा कार्यकर्ताओं के जेल में बंद होने पर एमएलसी ने जताया ऐतराज…..

गाजीपुर। सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री के सैदपुर आगमन पर काला झंडा दिखाने के आरोप में जेल में बंद सपा कार्यकर्ता मोहित यादव और उनके साथियों से सोमवार की शाम मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की और कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराएं लगाऐ जाने पर ऐतराज जताया।उन्होंने कहा कि काला झंडा दिखाना अपराध नहीं है। विरोध दर्ज कराने का यह लोकतांत्रिक तरीका रहा है, लेकिन भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। सरकार का यह दमनात्मक रवैया ठीक नहीं है। भाजपा सरकार को यह गलतफहमी है कि वह हमेशा सत्ता में रहेगी।और वही आशुतोष सिन्हा ने कहा की लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को होता है। सरकार अपना विरोध सहन नहीं कर पा रही है। भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ साजिश रच रही है। इसके राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। सरकार सपा की लोकप्रियता से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं की हर स्तर पर मदद की जाएगी और सरकार बनने पर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

रिपोर्ट-रिज़वान खान
जनपद – गाज़ीपुर

Share
Now