(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा/बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सोमवार को बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मंत्री ए.के. शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का सामाजिक जीवन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस मौके पर भाजपा नेता ओमकेश्वर सिंह रिंकू, नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल,मनोज कुमार सभासद, प्रदीप कुमार,सज्जाद, फैयाज सभासद,सरवन गुप्ता सभासद,सरफराज अहमद उर्फ बन्ने भाई, आदि लोग उपस्थित रहे।








