Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

किसान आंदोलन पर किए गए कंगना के ट्वीट पर मीका सिंह ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को दी ये सलाह…

किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत पंजाबी सेलेब्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में कंगना की दिलजीत दोसांझ के साथ ट्विटर पर जमकर बहस हुई थी। अब सिंगर मीका ने कंगना रनौत पर खूब निशाना साधा है। उन्होंने कंगना से कहा कि ट्विटर पर शेरनी बनना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके बजाय आप हमारे साथ मिलकर जरुरतमंदों की मदद कर सकती हैं।

दरअसल कंगना ने हाल ही में ट्वीट किया था, ”फिल्म माफिया मेरे खिलाफ कई केस दर्ज कर चुके हैं। पिछली रात जावेद अख्तर ने एक और केस दर्ज करवाया है। महाराष्ट्र सरकार मुझ पर हर घंटे कोई न कोई केस दर्ज कराती है। अब पंजाब में कांग्रेस ने भी इस गैंग में जॉइन कर लिया है। लगता है मुझे महान बनाकर ही दम लेंगे। शुक्रिया।”

कंगना के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते मीका सिंह ने लिखा, ”पर बेटा आपका टारगेट क्या है ये तो समझ आए। आप एक टैलेंटेड खूबसूरत लड़की हो। आप एक्टिंग करो ना यार। अचानक इतनी देशभक्त वह भी ट्विटर और न्यूज पर।” मीका ने आगे लिखा, ”हम हर रोज पांच लाख लोगों को खाना खिला रहे हैं। आप हमें जॉइन कर सकती हैं। आप सिर्फ 20 लोगों के लिए कुछ कर दो। शेरनी बनना और वो भी सिर्फ न्यूज और ट्विटर पर कोई बड़ी बात नहीं। खैर मैं आपका बड़ा फैन हूं।”

Share
Now