Home / Updates / UP में मेडिकल लापरवाही! बच्चे की चोट फेवीक्विक से चिपकाई, हालत बिगड़ी तो मचा हड़कंप… तीन घंटे बाद निकला ग्लू…..

UP में मेडिकल लापरवाही! बच्चे की चोट फेवीक्विक से चिपकाई, हालत बिगड़ी तो मचा हड़कंप… तीन घंटे बाद निकला ग्लू…..

जागृति विहार एक्सटेंशन के महपल हाइट्स में रहने वाले फाइनेंस कर्मी जसप्रिंदर सिंह के दो साल के बेटे मनराज को खेलते समय आंख के पास चोट लग गई। घबराए परिजन उसे तुरंत भाग्य श्री अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने चोट का सही इलाज करने के बजाय मनराज की आंख के पास लगी चोट को फेवीक्विक से ही चिपका दिया।जब बच्चा लगातार दर्द और परेशानी महसूस करने लगा तो परिजन उसे लोकप्रिय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों को फेवीक्विक हटाने में तीन घंटे लग गए और फिर चार टांके लगाने पड़े। इस लापरवाही से गुस्साए परिजन वापस भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे और विरोध जताया। बाद में उन्होंने सीएमओ से शिकायत कर डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now