Home / News / मंदार महोत्स्व 2026 का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

मंदार महोत्स्व 2026 का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला किसी भी कार्यक्रम को इतने सरलता पूर्वक संपन्न कराते है कि लोगो को पता ही नही चलता है । इसी कड़ी में आज चर्चा मंदार महोत्सव के समापन की है। मंदार महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह महोत्सव दिनांक 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें कृषि प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मंदार पर्वत एवं पापहरणी सरोवर भ्रमण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस पांच दिवसीय आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने सहभागिता करते हुए मेले का भरपूर आनंद लिया।
14 जनवरी को उद्घाटन के पश्चात यासिर देसाई (बॉलीवुड पार्श्व गायक), सुस्वाति मलिक (प्रसिद्ध गायिका), कविता पौडवाल (बॉलीवुड पार्श्व गायिका), सावन सावरे (प्रसिद्ध गायक), कपिल थापा (बॉलीवुड पार्श्व गायक एवं इंडियन आइडल फेम), सुभो श्री (प्रसिद्ध गायिका) तथा राकेश कुमार सानू (प्रसिद्ध गायक) सहित अन्य कलाकारों के शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया। इसी क्रम में आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्यिक अभिव्यक्ति और काव्य रस से श्रोताओं को भावविभोर किया।
ठंड के बावजूद मेले में लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। संपूर्ण आयोजन के दौरान जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने-अपने दायित्व स्थल पर सक्रिय रहते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखा, जिससे मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज मुख्य मंच से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ मंदार महोत्सव–2026 का औपचारिक समापन किया गया। मनोरंजन प्रसाद,ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now