Home / Crime / संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में रविवार रात 8 बजे के लगभग पुलिस को खड़केवाला चौक पर एक अज्ञात शव की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां चिकित्सको ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सोमवार सुबह शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त पुरकाजी निवासी यासीन पुत्र सईद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम करा दिया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि शव नशे की हालत में मिला था घटना की सही जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now