देशभर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। कई इलाकों में अब नए घरेलू LPG कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे और केवल पुराने कनेक्शन ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। सरकार और ऑयल कंपनियां गैस वितरण व्यवस्था को नए तरीके से लागू करने की तैयारी में है.
बताया जा रहा है कि जिन शहरों और क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की सुविधा शुरू हो चुकी है, वहां नए LPG कनेक्शन पर रोक लगाई जा सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को PNG नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि दोहरी व्यवस्था को कम किया जा सके। इसके साथ ही गैस सब्सिडी को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC अपडेट नहीं कराया है या लंबे समय से सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं किया, उनकी सब्सिडी बंद की जा सकती है। ऑयल कंपनियां ऐसे निष्क्रिय कनेक्शनों की जांच कर रही हैं।
नई व्यवस्था में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी किया जा रहा है। डिलीवरी के समय उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के बिना सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। इसका मकसद फर्जी बुकिंग और गलत तरीके से सब्सिडी लेने वालों पर रोक लगाना बताया जा रहा है।सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आधार लिंक, मोबाइल नंबर और KYC अपडेट करा लें, ताकि गैस सप्लाई और सब्सिडी से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।






