रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलिया कला तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/हॉस्टल कनेछन कला का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं और दोनों जगह सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई।
श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलिया कला में भामाशाह सत्यनारायण जी लड्डा द्वारा करवाए गए कार्य की प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भामाशाह एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय की गतिविधियों को गति देते हुए राज्य में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु प्रयास किए जाएंगे। कनेछन कला के दोनों ही हॉस्टल की सभी सुविधाएं उचित पाई गई। साथ ही सुनील दत्त शर्मा द्वारा सभी बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से प्रश्न करके हॉस्टल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पता लगाया गया जो की ठीक पाई गई।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के उपनिदेशक समसा सुनील दत्त शर्मा एवं स्थानीय ब्लॉक के एसीबीईओ -2 ने ब्लॉक के दोज्ञ विद्यालयों का अवलोकन व सम्बलन किया।






