बांका टाउन में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी चोरी-छिपे लॉटरी टिकटों की बिक्री जारी है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसी क्रम में बांका थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजीव साह नामक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 5 बंडल लॉटरी टिकट और 3421 रुपये नकद बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संजीव को मौके से ही पकड़ लिया गया।
फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लंबे समय से लॉटरी का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई के बावजूद यह पूरी तरह बंद नहीं हो पा रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस की यह कार्रवाई इस अवैध कारोबार पर कितनी लगाम लगा पाती है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
बांका टाउन में चोरी-छिपे बिक रही लॉटरी, पुलिस ने संजीव साह को रंगे हाथ दबोचा






