Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बिहार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, बेगुसराय में पुलिस को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

बिहार में शराबबंदी भले ही लागू है, लेकिन शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। बिहार के बेगुसराय में पुलिस की जमकर पिटाई हुई है। मिली जानकारी के 6 पुलिस वाले घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल लोगों के समर्थकों द्वारा किये गए हमले में स्थानीय थानाध्यक्ष (एसएचओ) और एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेगूसराय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लाखो पुलिस थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम शनिवार रात करीब 11 बजे बहादपुर मुसहरी टोला इलाके में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के घर पर छापा मारने गई थी।
पुलिस की टीम पर पथराव मिली जानकारी के अनुसार कि पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे, तब अवैध शराब बनाने वालों के समर्थकों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। घटना में छहपुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।”
पांच लोग गिरफ्तार बयान के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और एसआई रविशंकर कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने चार अन्य घायल पुलिसकर्मियों के नाम का खुलासा नहीं किया। पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

Share
Now