Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

लड़की अपहरणकांड में एक गिरफ्तार       

       

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता
थाना क्षेत्र अन्तर्गत विष्णुपुर के इम्तियाज उर्फ लोधी मियां को लड़की अपहरण कांड में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इनके पुत्र पर गांव के ही एक नाबालिग लड़की को गायब करने का आरोप है।उस केश में मां पहले ही जेल जा चुकी है। पिता को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन मुख्य आरोपी मो रियाजुल अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस बहुत जल्द ही अपहरणकर्ता और लड़की को भी बरामद कर लेगी।छापामारी जारी है।बताते चलें कि विष्णुपुर वार्ड नंबर चार के पुनीत तांती की पत्नी कमली देवी ने उपरोक्त लोगों पर अपनी नाबालिग पुत्री को गायब करने का लिखित आरोप थाना में लगाया था।लड़की लगभग एक सप्ताह से गायब है।इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share
Now