झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालरापाटन शहर कि मंजू देवी पत्नी रमेश चंद्र जाती महाजन उम्र 55 साल का पर्स एवं दो मोबाइल सब्जी मंडी जाते समय रास्ते में गिर गए जो खालिद पुत्र मोहम्मद हुसैन जाति मुसलमान निवासी ट्रांसपोर्ट नगर झालरापाटन को मिले जिन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए कौमी एकता की मिसाल कायम करते हुए दोनों मोबाइल एवं पर्स में रखा सभी नगदी व समान थाने पर लाकर सुपुर्द किया एवं पीड़ित पक्ष को बुलाया जाकर खालिद ने अपनी ईमानदारी के परिचय देते हुए पुलिस के समक्ष समस्त सामान मलिक को दिया उक्त व्यक्ति द्वारा समाज सेवा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए नेक कार्य किया जिनका पीड़ित पक्ष में धन्यवाद अदा किया एवं ईमानदारी की दाद देते हुए पुलिस परिवार खालिद का हार्दिक अभिनंदन करता है अपेक्षा की जाती है कि प्रत्येक नागरिक समय आने पर अपनी ईमानदारी का इसी तरह परिचय देते रहे






