Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

थाना करारी पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार …..

उत्तरप्रदेश कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशाम्बी..थाना करारी पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 183/16 धारा 325/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्तों 1. लाल बहादुर पुत्र सैकू 2. धनन्जय कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासीगण घमसिरा थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।

Share
Now