हाल ही में बिल्हौर की घटना के बाद मेरा बोलचाल उससे खत्म हो गया था। विकास को अब मर जाना चाहिए।…विकास दुबे की मां.
kanpur: कानपुर एनकाउंटर केस के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मां सरला देवी का कहना है कि उसे पुलिस के सामने सरेंडर कर देना चाहिए नहीं तो उसे मुठभेड़ में मारा जा सकता है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में विकास की मां ने कहा कि उसने जो अपराध किया है उसे माफ नहीं किया जा सकता है अगर पुलिस उसे पकड़ भी लेती है तो उसे मार देना चाहिए।
कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे से उसकी मां अलग रहती है। वह अपने छोटे बेटे दीपू की पत्नी अंजलि के साथ रहती है। अंजलि 10 साल से बकेरू गांव की प्रधान है। सरला देवी का कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी टीवी पर खबर चलने के बाद उनकी बहू ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया।
सरला देवी का कहना है कि उनका बेटा अपराधी है। उसे बहुत समझाया गया कि अपराध की दुनिया छोड़ दे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। सरला ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उससे मुलाकात हुई थी वह अपने बीवी बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है।
गौरतलब है कि यूपी के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में डीसीपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं घटनास्थल से मुख्य आरोपी विकास दुबे भाग निकला!
सीएम योगी ने की एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की घोषणा
इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के परजिनों के लिए एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि प्रत्येक परिवार से एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही साथ असाधारण पेंशन की व्यवस्था भी की जाएगी।