रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
दो पक्षों के विवाद में युवक की मौत के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
फूलिया कलां | संवाददाता
फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कलां गांव में शुक्रवार को हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कनेछन कलां गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुए झगड़े में प्रेमचंद पुत्र रामलाल तेली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
घटना के संबंध में पुलिस ने प्रकरण संख्या 87/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में हत्या के आरोपी तय निवासी कनेछन कलां को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
थाना अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कनेछन कलां हत्याकांड: मुख्य आरोपी गणेश उर्फ पप्पू गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई






