Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झारखंड: टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ गैंगरेप

दुमका झारखंड: टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई हैं । यह दुखद वारदात दुमका के कुरमाहाट इलाके में हुई।बताया जा रहा ही की लगभग 29 साल की महिला स्पेन की रहने वाली है। वो अपने पति के साथ दुमका में घूम रही थी। कल देर रात होने पर महिला अपने पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम करने लगी। तभी वहां 8-9 लड़के पहुंचे। विदेशी महिला के साथ गैंगरेप किया। प्रतिरोध करने पर दोनों को मारा-पीटा भी गया। इस शर्मनाक घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने 4 युवकों को अपनी कस्टडी में लिया है। यह चारों दुमका के कुंजी गांव के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर महिला के कपड़े एक अरहर के खेत से मिले। पीड़िता को जांच के लिए स्थानीय सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। वह गहरे सदमे में है। इस घटना से झारखंड पुलिस के माथे पर कलंक का एक टीका लगा है।

खबर है कि स्पेन से आये पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गये थे। वहां से बांग्लादेश होते हुये झारखंड के दुमका पहुंचे थे। विदेशी महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है। वह दुमका होते हुये भागलपुर जा रहे थे। लेकिन ज्यादा रात हो जाने पर दुमका के हंसडीहा बाजार से पहले एक खेत में टेंट लगाकर सो गये। इसी दरम्यान महिला के साथ गैंगरेप हो गया।

Share
Now