Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महेश्वर शर्मा ने अपनी सुरक्षा के लिए थाना में आवेदन दिया,थानेदार ने किया प्राथमिकी दर्ज

बेगुसराय जिले के बखरी निवासी महेश्वर शर्मा ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह बखरी कामस्थान वार्ड संख्या 12 के निवासी हैं। अपने आवेदन में महेश्वर शर्मा ने 15 सितंबर 2024 को अपने पुत्रों और पुत्रवधुओं द्वारा उनके आरा मिल पर लगा बोर्ड बदलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि इस बोर्ड को वर्ष 1993 में स्थापित किया गया था और घर का निर्माण 1995 में किया गया था, जब उनके दोनों पुत्र नाबालिग थे। महेश्वर ने 2 सितंबर 2024 को अपने नाम का बोर्ड उतारने की शिकायत भी की थी।

आवेदन में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस पर बात करने की कोशिश की, तो उनके पुत्रों ने उन्हें धमकी दी। महेश्वर ने आरोप लगाया कि उनके साथ पिछले पांच वर्षों से दुर्व्यवहार और मारपीट की जा रही है, और उनकी हत्या कर संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पुत्रों पर नौ मामले न्यायालय में चल रहे हैं और एक बार उन पर गोली चलाने की कोशिश भी की गई थी। महेश्वर शर्मा ने कहा कि उन्हें डर है कि यदि समय पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो उनकी हत्या हो सकती है।

उन्होंने थाना से प्रार्थना की है कि उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
इधर थाना अध्यक्ष ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 379 / 24 दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
Now