क्या आप भी अमेरिका जाने की सोच रहे है तो जरा रुकिए क्युकी अब अमेरिका जाना थोड़ा मुश्किल हो गया है या ये कहे की अब लाखो लोगो को करारा झटका लग सकता है। डोनाल्ड ट्रम्प ने थैंक्सगिविंग के मौके पर ऐसा बयान दिया है जो लाखो लोगो के सपनो को चकना चूर कर सकता है। दरअसल अफगान युवक द्वारा अमेरिकी नेशनल गार्ड पर हमले के मामले के बाद अमेरिका में सुरक्षा बहस तेज़ हो गई है। इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज़ से आने वाले इमिग्रेशन पर स्थाई रोक की बात कही है, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।
अमेरिकी राजनीति के जानकार इसे ट्रंप के कड़े सुरक्षा एजेंडे का हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि यह एक प्रस्तावित नीति है, जिस पर अभी औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन बयान ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है।
क्या कहा ट्रंप ने?
ट्रंप ने अपनी स्पीच में कहा कि हम उन देशों से आने वाले इमिग्रेंट्स को रोकेंगे, जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए रिस्क बनते हैं।” उनके निशाने पर खास तौर पर ऐसे देश हैं जिन्हें अमेरिका थर्ड वर्ल्ड या हाई-रिस्क कैटेगरी मानता है।
थर्ड वर्ल्ड कंट्री क्या होते हैं?
आम भाषा में थर्ड वर्ल्ड कंट्री उन देशों को कहा जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं जहां राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा चुनौतियाँ अधिक हैं और जिन पर अमेरिका पहले भी वीज़ा/इमिग्रेशन का कड़ा रुख अपनाता रहा है इनमें एशिया, अफ्रीका और कुछ लैटिन अमेरिकी देश शामिल माने जाते हैं।
कौन-कौन से देश लिस्ट में आ सकते हैं?
अमेरिका की पुरानी ‘हाई-रिस्क’ कैटेगरी के आधार पर अनुमानित देश अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, सीरिया, सूडान,नाइजीरिया आदि देश आ सकते है।इन देशों के नागरिकों पर पहले भी ट्रैवल और वीज़ा बैन लग चुका है। अब ट्रंप की नई नीति लागू हुई तो इस सूची का दायरा और बढ़ सकता है।






