Home / International / ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का बड़ा बयान कहा आखरी दम तक अपने देश की रक्षा करेंगे कोई युद्ध विराम …..

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का बड़ा बयान कहा आखरी दम तक अपने देश की रक्षा करेंगे कोई युद्ध विराम …..

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल किसी भी युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा।
ईरान का कहना है कि जब तक उस पर हमले जारी रहेंगे, तब तक वह किसी भी तरह की सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। तेहरान ने यह भी संकेत दिया है कि मौजूदा हालात में सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और जवाबी हमले भी तेज किए जा सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों ने युद्धविराम की अपील की थी, लेकिन ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईरान का आरोप है कि उस पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, ऐसे में बातचीत का कोई मतलब नहीं बनता।
इस बीच, पश्चिम एशिया में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में पहले से ही तनाव चरम पर है और अब ईरान के इस रुख के बाद संघर्ष के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संकट और गहरा सकता है और इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now