Home / Updates / सहारनपुर पुलिस लाइन्स का निरीक्षण: 50 जर्जर आवास मिले, जल्द होंगे ध्वस्त और पुनर्निर्माण…..

सहारनपुर पुलिस लाइन्स का निरीक्षण: 50 जर्जर आवास मिले, जल्द होंगे ध्वस्त और पुनर्निर्माण…..

 आज दिनांक 01.09.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स जनपद सहारनपुर के पुलिस कर्मचारियों के राजकीय आवासों व बैरक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन्स सहारनपुर के लगभग 50 आवास अत्यधिक पुराने व जर्जर दशा में पाये गये । पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स द्वारा अवगत कराया गया कि इन आवासों में से 29 आवासों को निष्प्रयोज्य घोषित करने की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष 21 आवास एवं पुलिस अस्पताल के भवनों को भी निष्प्रयोज्य घोषित करने की कार्यवाही करें तथा ज्यादा जर्जर स्थिति वालें आवासों में रह रहे कर्मचारियों को नोटिस देकर आवास खाली करा लिया जाए । मौके पर मौजूद सहायक अभियंता दीप्ति यादव व अवर अभियंता कुलदीप राणा से भी इन जर्जर भवनों के निष्प्रयोज्य घोषित कराने हेतु आवश्यक सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि निष्प्रयोज्य घोषित करने के उपरांत नियमानुसार ध्वस्तीकरण व नवनिर्माण की भी कार्यवाही शीघ्र कर ली जाए ।
 
इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद सहारनपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन्स, सहायक अभियंता व अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सहारनपुर मौजूद रहे ।

[post-views]
Share
Now