Home / Updates / इंडियन? तो भुगतो!’ – ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर छलकी नफरत, छात्र पर दरिंदगी….

इंडियन? तो भुगतो!’ – ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर छलकी नफरत, छात्र पर दरिंदगी….

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर कथित रूप से नस्लीय हमला हुआ। यह घटना 19 जुलाई की रात तब हुई, जब वह अपनी पत्नी के साथ एक लाइट शो देखने गए थे एक आम और खुशहाल शाम, जो कुछ ही पलों में एक डरावने अनुभव में बदल गई।

बता दे की चरणप्रीत और उनकी पत्नी ने जैसे ही अपनी कार पार्क की, अचानक एक दूसरी गाड़ी से आए पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला न सिर्फ अचानक था, बल्कि बुरी तरह हिंसक भी। उन लोगों ने न सिर्फ शारीरिक हमला किया, बल्कि नस्लीय गालियां भी दीं “भाड़ में जाओ, भारतीय” जैसी बातें कहते हुए उन्होंने चरणप्रीत पर लात-घूंसे बरसाए और नुकीली चीजों से हमला किया।

साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चरणप्रीत खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर उन्हें बेरहमी से पीटते रहते हैं। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और चेहरे की हड्डियों में कई फ्रैक्चर हैं। वो सड़क पर बेहोश हो गए और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


अस्पताल के बिस्तर से बात करते हुए चरणप्रीत ने बताया कि घटना एक मामूली पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी, लेकिन जल्द ही यह एक नफरत भरे नस्लीय हमले में बदल गई। “उन्होंने कहा कि मैं एक इंडियन हूं और फिर मुझे मारने लगे,” चरणप्रीत की आवाज़ में डर और आहत भाव साफ महसूस किया जा सकता था।

वही इस हमले के एक दिन बाद पुलिस ने एनफील्ड से 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने जनता से मदद की अपील की है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now