Home / Events / भारतीय रुपए का बुरा हाल डॉलर के मुकाबले अब तक सबसे बड़ी गिरावट….

भारतीय रुपए का बुरा हाल डॉलर के मुकाबले अब तक सबसे बड़ी गिरावट….

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अपनी कीमत से नीचे आ गया है. शुरुआती में रुपया 28 पैसे गिरकर 94.24 के स्तर पर आ गया। यह लगातार तीसरी बार रुपये में गिरावट दर्ज की गई है, जो बुधवार और मंगलवार को भी तेजी से निचे गिरा था।,रुपये की कीमत इसलिए गिरी क्योंकि विदेशी निवेशक लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं और ईरान से जुड़ी स्थिति के कारण बाजार में चिंता बढ़ गई है। बुधवार को रुपया 29 पैसे गिरकर 94 के पार चला गया और 94.05 पर बंद हुआ

लगातार तीसरे दिन गिरावट

रुपया मंगलवार से ही गिर रहा है। उस दिन यह 23 पैसे कमजोर होकर 93.76 पर बंद हुआ था। बुधवार को रुपया 93.94 पर खुला और दिन भर 93.86 से 94.08 के बीच रहा। आखिर में यह अब तक के सबसे निचले स्तर 94.08 के आसपास बंद हुआ.मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से भी रुपये पर दबाव बना हुआ है।

गिरावट के मुख्य बिंदु

इस लगातार गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारतीय बाजारों से पूंजी की लगातार निकासी एक बड़ा कारक है। इसके अलावा ईरान में जारी संकट और व्यापक मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इन कारकों के चलते रूपये की दर में कमी आ रही है।

रिपोर्ट -किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now