Home / Events / झालावाड़ में जीवन रक्षा की अनोखी पहल, आपदा प्रबंधन कार्यशाला में सिखाए गए जान बचाने के गुर

झालावाड़ में जीवन रक्षा की अनोखी पहल, आपदा प्रबंधन कार्यशाला में सिखाए गए जान बचाने के गुर

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

भारतीय डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त आयोजन में सीपीआर, फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी सहित सभी आपातकालीन कौशलों का प्रशिक्षण, ओआरएस एटीएम का भी शुभारंभ
झालावाड़

संचार मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग, झालावाड़ मंडल के अधीक्षक श्री पी.के. जैन की पहल पर तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार एवं उनकी टीम (त्रिलोक नगर) द्वारा “सम्पूर्ण आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारी कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें फर्स्ट एड, सीपीआर, ब्लीडिंग कंट्रोल, फ्रैक्चर हैंडलिंग, बर्न मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण, फायर मॉक ड्रिल, साइकोलॉजिकल एवं कम्युनिकेशन ट्रेनिंग, गुड सेमेरिटन लॉ, चोकिंग, स्नेक बाइट, हीट स्ट्रोक फर्स्ट एड, हनी बी स्टिंग तथा हेमलिच मैन्युवर जैसे विषय शामिल रहे।

इस अवसर पर अधीक्षक श्री पी.के. जैन द्वारा परिसर में ओआरएस एटीएम का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यशाला में झालावाड़ मंडल के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जीवन रक्षक कौशलों को सीखा तथा आपातकालीन स्थिति में जन-जीवन की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एएसआई राधेश्याम मालव एवं गिरिराज पाटीदार (उप प्राचार्य) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अधीक्षक श्री पी.के. जैन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस जनहितकारी एवं जीवन रक्षक अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत आवश्यक बताया तथा विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे इन कौशलों को अपने घर-परिवार एवं समाज में भी साझा करें।
यह उल्लेखनीय है कि इस झालावाड़ लाइफ सेविंग अभियान के तहत अब तक 48,000 से अधिक आमजन को जीवन रक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now