Join Us

भीष्म प्रोजेक्ट के तहत भारत ने बनाया दुनिया का पहला आपदा अस्पताल……

भारत के वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट भीष्म के तहत विश्व का पहला आपदा अस्पताल तैयार किया है जो पूरी तरह स्वदेशी है।

कहीं भी आपदा होने पर इस अस्पताल को महज आठ मिनट में तैयार कर मरीजों का इलाज शुरू किया जा सकता है। 720 किलो के 36 बॉक्स में इसका सारा सामान आ जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीष्म प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने एक भीष्म टास्क फोर्स का गठन किया।

इसे आरोग्य मैत्री का नाम दिया है और बॉक्स को आरोग्य मैत्री क्यूब नाम दिया है। भारत का आपदा अस्पताल अब तक का सबसे अनूठा मॉडल है, जिसे दूसरे देशों में निर्यात के लिए बनाया है और जो पूरी तरह सौर ऊर्जा और बैटरी पर संचालित है।

एक अस्पताल को तैयार करने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आती है। भारत तीन देशों को ये अस्पताल निशुल्क देगा। सरकार जल्द ही इसकी घोषणा करेगी।भीष्म प्रोजेक्ट: भारत ने बनाया दुनिया का पहला आपदा अस्पताल, आठ मिनट में मिलेगा इलाज

Share
Now