Home / Updates / भारत को UK से भी झटका, ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ की सूची में हुआ शामिल…..

भारत को UK से भी झटका, ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ की सूची में हुआ शामिल…..

अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी भारत को लेकर एक सख्त रुख अपनाया है। ब्रिटेन की संसद की संयुक्त मानवाधिकार समिति (JCHR) ने ‘ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय दमन’ (Transnational Repression in the UK) नामक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत को उन 12 देशों की सूची में शामिल किया गया है, जो कथित रूप से अपने आलोचकों को ब्रिटेन में भी दबाने या डराने की कोशिश करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों की सरकारें ब्रिटेन में बसे लोगों और प्रवासी समुदायों को चुप कराने के लिए निगरानी, धमकी और प्रताड़ना जैसे हथकंडों का सहारा लेती हैं। भारत के साथ इस सूची में चीन, रूस, ईरान और तुर्की जैसे देशों के नाम भी शामिल हैं।

इससे पहले, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ और आर्थिक दंड की बात कहकर पहले ही झटका दिया था। अब UK से भी यह रिपोर्ट भारत की छवि पर असर डाल सकती है। फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भारत विदेशी धरती पर ‘दमनकारी’ करार! अमेरिका के बाद UK से बड़ा झटका

Tagged:
[post-views]
Share
Now