चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने 02 अपहृताओं को सकुशल बरामद किया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 26.10.2025 को एक वादिया द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी थी कि पवन कुमार,धर्मराज व कल्लू द्वारा उनकी व पड़ोस की 16 वर्षीय नाबालिक लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाना । सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 191/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम पवन,धर्मराज व कल्लू पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष पहाड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु उ0नि0 राजेश यादव को निर्देशित किया गया। उ0नि0 राजेश यादव तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखविर की सूचना पर पीड़िताओं को दिनांक 29.10.2025 को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
ब्यूरो संजय मिश्रा






