Home / Events / भारतमाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा-एक मृत, दो गंभीर घायल

भारतमाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा-एक मृत, दो गंभीर घायल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

  • स्कॉर्पियो और ट्रैलर की जानलेवा टक्कर
    कोरबा//कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा भारतमाला मार्ग पर अर्ध रात्रि एक सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा हैं की एक स्कॉर्पियो और ट्रैलर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल जिंदगी हैं।
    जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे थे। तरदा के पास उनकी स्कॉर्पियो और ट्रैलर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग वाहन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा हैं की मृतक अरुण कुमार यादव पिछले दो वर्षों से रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
    घायलों को पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
[post-views]
Share
Now