Home / News / मम्मी को मारा, फिर लाइटर…बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया, मासूम की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह…

मम्मी को मारा, फिर लाइटर…बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया, मासूम की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह…

ग्रेटर नोएडा से सामने आया दहेज का यह मामला इंसानियत को झकझोर देने वाला है। आरोप है कि सिरसा गांव में रहने वाले विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ससुरालवालों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि यह खौफनाक वारदात निक्की के मासूम बेटे की आंखों के सामने हुई। बच्चा अपने आंसुओं के बीच बता रहा है कि कैसे उसके पिता ने पहले मां को थप्पड़ मारा, फिर उन पर कुछ डाला और आखिरकार लाइटर से आग लगा दी। उसके मासूम शब्द सुनकर किसी का भी दिल कांप उठे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कासना कोतवाली क्षेत्र की है। साल 2016 में निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी एक ही घर के दो भाइयों, विपिन और रोहित से हुई थी। शादी में दहेज के तौर पर स्कॉर्पियो कार और कई सामान दिए गए, लेकिन ससुराल वालों की लालच कम नहीं हुई। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उनसे करीब 36 लाख रुपये और अतिरिक्त सामान की मांग की जाती रही। कार देने के बाद भी उनकी बेटियों पर दहेज का दबाव और मारपीट बंद नहीं हुई। कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन हालात जस के तस रहे।

निक्की का एक बेटा अविश (6 साल) है, जबकि उसकी बहन कंचन के दो बच्चे हैं। निक्की का पति विपिन शराब का आदी था और अक्सर घर में झगड़े करता था। घटना के बाद कंचन की शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मुख्य आरोपी विपिन पुलिस की गिरफ्त में है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now