मोहम्मद दीपक प्रकरण में कोटद्वार कूच कर रहे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सहित करीब बीस लोगों को पुलिस ने नटराज चौक पर रोक दिया। सभी को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली में मीडिया कर्मियों के सामने भड़काऊ बयानबाजी करने पर पुलिस ने दल के प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोटद्वार में चल रहे मोहम्मद दीपक मामले में हिंदू रक्षा दल ने गुरुवार को वहां जाने का ऐलान किया था। इसे लेकर पुलिस सतर्क थी। दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने साथियों के साथ देहरादून से ऋषिकेश होते हुए कोटद्वार के लिए निकले। पुलिस टीम ने उन्हें और करीब बीस कार्यकर्ताओं को नटराज चौक के पास रोक दिया
मुकदमा दर्ज
इसके बाद सभी को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। मामले में कोतवाली के अपर उप निरीक्षक मनीष पंवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया कि वह गुरुवार को दिवस अधिकारी के तौर पर तैनात थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय धर्म प्रचारक मंडल के महंत अनुपम गिरी, धर्म प्रचारक शिव मोहन बाबा आदि को शांति और कानून व्यवस्था को देखते हुए नटराज चौक से कोतवाली लाया गया।
यह लोग कोटद्वार जाने की तैयारी में थे। बाद में उन्होंने कोटद्वार जाने से मना कर दिया। जब वह कोतवाली से जाने लगे तो परिसर के गेट के सामने मौजूद पत्रकारों के समक्ष भड़काऊ और आपत्तिजनक बनाया दिया। जिसमें कहा गया कि दीपक मोहम्मद की गर्दन जो भी काटेगा उसे 5.51 लाख का इनाम दिया जाएगा और गाली गलौज की गई। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने, समाज में वैमनस्यता फैलाने, किसी व्यक्ति को उकसाने के लिए आत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।






