Home / Politics / क्राइम कैपिटल बनता दून विकास शर्मा की जिम के बाहर सरेआम हत्या से उठते सवाल…..

क्राइम कैपिटल बनता दून विकास शर्मा की जिम के बाहर सरेआम हत्या से उठते सवाल…..

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां आपराधिक मामलों में घिरे विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा पर करीब 50 मुकदमे दर्ज थे और 30 से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज थे। लंबे समय से पुलिस के रिकॉर्ड में सक्रिय अपराधी के तौर पर चिन्हित था।

जिम से निकलते ही बरसाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक, घटना शहर के व्यस्त इलाके सिटी सेंटर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम के बाहर 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने विक्रम शर्मा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी वीडियो की जाँच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। वहीं, इस हत्या ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now