स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता गर्भवती महिलाओं के लिए टीका जरूरी ..

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान देश में कोरोना वायरस के हालात और वायरस के सामने आ रहे नए वेरिएंट समेत अन्य मुद्दों पर जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के 80 फीसदी नए मामले 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 90 जिलों से आए, जो इन इलाकों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता की ओर इशारा कर रहे हैं।

वहीं, प्रेसवार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 होने से समय पूर्व प्रसव जैसे कुछ खतरे बढ़ सकते हैं, उनके लिए टीका लगवाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर लोगों के कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए बिना बड़ी संख्या में पहुंचने की घटनाएं चिंता का सबब हैं।

 हम इस समय सुरक्षा में लापरवाही नहीं कर सकते।

जहां भीड़ एकत्र हो रही है और शारीरिक दूरी व मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है।

Share
Now