(दीपक यादव हमीरपुर)
(हमीरपुर )सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित जेके सीमेंट में मंगलवार को फैक्ट्री के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया के 73वें जन्मदिन पर स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रम विभाग ने कंपनी के कर्मचारियों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, कन्या विवाह योजना, मातृत्व शिशु बालिका अदद योजना की 50 चेकों का वितरण किया। रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर में 280 लोगों की जांच आदि करके दवा वितरित की गई।
कस्बे के उद्योग नगरी क्षेत्र में इंगोहटा के समीप हाईवे किनारे जेके सीमेंट संचालित है। मंगलवार को फैक्ट्री में फैक्ट्री के पूर्व सीएमडी यदुपति सिंघानिया के 73वें जन्मदिन पर स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करके कंपनी के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया। इस मौके पर कंपनी के यूनिट हेड ने पूर्व सीएमडी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए पदचिन्हों पर कंपनी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर मनीषा यादव, डॉक्टर बी के यादव, डॉक्टर एलआर सचान ने मौजूद रहकर श्रमिकों की जांच आदि करके दवाओं आदि का वितरण किया। कंपनी के 16 वर्करों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कंपनी के मैनेजर अरुण दीक्षित, नीरज ओझा, गौरव पांडे, गिरीश दुबे, सुरेंद्र सिंह, अविनाश, अंकित पालीवाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।






