
गाजियाबाद के खोड़ा में रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फिर शव के 20 टुकड़े कर बोरियों में भरकर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिए। जुर्म कुबूल करते हुए रिक्शा चालक मीलाल ने पुलिस को बताया कि कभी अक्षय उसका दोस्त था। उसने उसे धोखा दिया और उसकी पत्नी पूनम से नजदीकियां बढ़ाईं। वह पूनम को अपने साथ रखना चाहता था।
गाजियाबाद के खोड़ा में हुए अक्षय हत्याकांड के आरोपी मीलाल ने जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में विस्तार से पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि अक्षय उसकी पत्नी पूनम से रिश्ते रखने के साथ ही 17 साल की बड़ी बेटी पर भी गलत नजर रखता था। यह देख उसके मन में गुस्से का गुबार उठता था। वह सो नहीं पा रहा था।
जुर्म कुबूल करते हुए 34 साल के रिक्शा चालक मीलाल ने पुलिस को बताया कि कभी अक्षय उसका दोस्त था। उसने उसे धोखा दिया और उसकी पत्नी पूनम से नजदीकियां बढ़ाईं। वह पूनम को अपने साथ रखना चाहता था।
वह भी उसके चक्कर में आकर उसे छोड़कर उसके पास जाना चाहती थी। दो महीने पहले जयपुर को कोटपुतली जाकर उसके पास रहने भी लगी थी। बड़ी मुश्किल से वापस आई थी। इसके बाद अक्षय यहां आ गया। उसकी गलती से ही बेटी पर चाय गिरी और वह झुलस गई।