Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UP के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरे राह स्कूल की बाउंड्री वॉल पर किया पेशाब vedio वायरल होने पर बोले….

उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुरुवार सुबह उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर एक स्कूल की बाउंड्री वॉल पर खुले में पेशाब करते नजर आ रहे हैं। यह स्थान ‘स्मार्ट सिटी’ परियोजना के तहत विकसित हो रहा है, और घटना स्थल के पास ही स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी लगा हुआ है।

बता दे की वीडियो में देखा जा सकता है कि जगदंबिका पाल पेशाब करते समय सड़क पर सामान्य आवाजाही हो रही थी, और उनके पीछे उनका निजी सहायक खड़ा था। हैरानी की बात यह है कि पेशाब करने के बाद उन्होंने हाथ नहीं धोए और अपने सहायक के साथ वहां से चले गए। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11:10 बजे की बताई जा रही है, और एक राहगीर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

वही जगदंबिका पाल ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें “इमरजेंसी” हो गई थी, इसलिए उन्होंने मजबूरी में ऐसा किया। उन्होंने कहा कि आगे से इस पर ध्यान रखेंगे। साथ ही बता दे की इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा, “किसी सांसद को इस तरह सार्वजनिक स्थान पर पेशाब नहीं करना चाहिए। जब सांसद ऐसा करेंगे तो आम जनता को क्या संदेश जाएगा?”
वहीं सपा सांसद आर.के. चौधरी ने कहा, “यह आचरण शोभनीय नहीं है। एक सांसद से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती।”

बता दे की जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे एक दिन के मुख्यमंत्री के रूप में भी इतिहास में दर्ज हैं। 2009 में वे कांग्रेस के सांसद बने थे, लेकिन 2014 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 2022 में वे लगातार चौथी बार सांसद चुने गए। एक समय वे कांग्रेस और लोकहित कांग्रेस दोनों में सक्रिय रहे हैं।

Share
Now