Home / News / तुमान बस स्टैंड में पड़े कचड़ों का ढेर,गंदगी से फैल सकती है कई बीमारियां, जनप्रतिनिधि सोए कुम्भकरणी नींद,नही रहा कोई ध्यान।

तुमान बस स्टैंड में पड़े कचड़ों का ढेर,गंदगी से फैल सकती है कई बीमारियां, जनप्रतिनिधि सोए कुम्भकरणी नींद,नही रहा कोई ध्यान।

अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट
6261129010
कोरबा ( एक्सप्रेस न्यूज़ भारत ) जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान के बस स्टैंड समीप कचड़ों का ढेर लगा हुआ है,जिससे कचड़ो से निकलने वाली बदबू से लोगों में बीमारी भी फैलने का आशंका बनी रहती है।
आपको बता दे कि सक्ती से कोरबा मुख्यमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत तुमान के बस स्टैंड में कूड़ा कचड़े का अड्डा बना हुआ है लोग यहां कचड़ा डाल रहे कचड़े की वजह से धान खरीद केंद्र का निर्माण रास्ता बंद हो गया और बदबू की वजह से लोग परेशान हो रहें है । वही इस कचड़े के पास गाय व अन्य जीव जंतु खाने की तलाश में वहां बैठे रहते है। मार्ग पर पशु होने से यहां हादसा भी होने की आशंका बनी हुई है।
आपको बता दे तुमान में कचड़ा उठाने के लिए शासन द्वारा सायकल भी वितरण किया गया लेकिन वहां मौन बैठे जनप्रतिनिधियो द्वारा सायकल को लेकर पंचायत में बंद करके शो अप कर रहे है। इधर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है वहीं ग्राम के जनप्रतिनिधि को इस समस्या का समाधान के लिए बोला गया तब बाद में सब काम किया जाएगा बोला जाता है।अब एक ओर शासन ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ का मिशन निकाल रही है और जनप्रतिनिधि इस मिशन को नजरअंदाज कर रहे है।लेकिन अब देखना होगा कि ग्रामवासियों को कब तक इस गंदगी से छुटकारा मिलता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now