Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 92 साल की उम्र में हुआ निधन…

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे डॉ. सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने पर देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने 2004-2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की और कई ऐतिहासिक आर्थिक सुधार लागू किए। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है।

Share
Now