Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

MP की पूर्व मंत्री बोली घर पर आकर जूते से मारूंगी ! व्यापम घोटाले को लेकर….

व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर और इन्दौर के डॉ. आनंद राय ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल चुनाव में जयस का साथ देंगी। इस पोस्ट पर रंजना बघेल नाराज हो गई। उन्होंने गुस्से में वीडियो जारी कर कहा है कि आनंद राय को घर आकर जूते मारूंगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

आनंद राय ने जो वीडियो पोस्ट किया है, इसमें रंजना बघेल जयस नेता और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहना रही हैं। उनके साथ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे और बदनावर के सिंधिया गुट के नेता दिनेश ग्रेवाल भी दिख रहे हैं।

आनंद राय ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- अगले चुनाव में कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी। रंजना बघेल जयस संगठन का साथ देंगी। मनावर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। सोफे पर बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल बैठे हैं। इन्हें पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट मिला था। वे भाजपा नेता सांसद छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे

दो साल पुराना है वीडियाे : बघेल

यह पोस्ट सामने आने पर पूर्व विधायक रंजना बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पूर्व विधायक बघेल ने कहा कि आनंद राय अपना भ्रामक पोस्ट हटाएं। यह वीडियो 2 साल पुराना है। जब यहां जनपद भवन व पुल का लोकार्पण हुआ था, उस समय का वीडियाे है। ऐसा नहीं करते हैं तो मैं उन पर FIR कराऊंगी, घर जाकर जूता मारूंगी।

मैं 30 साल से पार्टी की सिपाही हूं

रंजना बघेल ने वीडियो में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए मुझे 30 साल हो गए हैं। मुझे झूठ बोलना व भ्रामक प्रचार करना नहीं आता है। मैंने भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. आनंद राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ हिरालाल अलावा को समाज के नाम पर टिकट दिलाया था। समाज के नाम पर लगे रहो, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर मेरे पास आज भी प्रमाणित प्रमाण है।

Share
Now