Home / News / छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ (छ. ग.) का जिला इकाई का गठन….

छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ (छ. ग.) का जिला इकाई का गठन….

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
सारंगढ़ -30 Aug 2026

– छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ गठित, मजदूर हितों के लिए करेगा काम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। संगठन भूमिहीन कृषि मजदूरों और पात्र हितग्राहियों के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा। संघ ने अधिक से अधिक मजदूरों से संगठन से जुड़ने की अपील की है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –
महासमुंद जिले के भूमिहीन कृषि मजदूरों और पात्र हितग्राहियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ (छ.ग.) पंजीयन क्रमांक 116698 व्यावसायिक संघ अधिनियम 1926 छत्तीसगढ़ शासन के तहत पंजीकृत संघ के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया है। 20 अगस्त 2026 को प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनवानी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री संजय सोनवानी के द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों एवं पात्र हितग्राहियों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। संघ द्वारा मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

भूमिहीन मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगा संघ
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों और पात्र हितग्राहियों के हितों की रक्षा करना है। संघ ऐसे मजदूरों की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
संगठन द्वारा उन हितग्राहियों के लिए भी आवाज उठाई जाएगी, जिनके नाम बिना उचित जांच के शासन की योजनाओं से हट गए हैं। संघ का प्रयास रहेगा कि पात्र हितग्राहियों के नाम अनावश्यक रूप से नहीं काटे जाएं और वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कई भूमिहीन मजदूर जानकारी के अभाव में शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे मजदूरों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें लाभ दिलाने के लिए सहयोग करना संगठन की प्राथमिकता में शामिल रहेगा। 

सदस्यों को संकट के समय मिलेगी सहायता
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता लेने वाले मजदूरों को बीमारी, दुर्घटना, दिव्यांगता या अन्य विपरीत परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा किसी सदस्य या उसके परिवार के साथ गंभीर स्थिति उत्पन्न होने पर संगठन के माध्यम से सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। दुर्घटना की स्थिति में उचित क्षतिपूर्ति की मांग को भी संगठन प्रमुखता से उठाएगा।

सदस्यता लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति को कुछ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
पदाधिकारी बनने के लिए योग्यता
छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में पात्र होना चाहिए।
भूमिहीन होने का पटवारी द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सदस्यता के लिए
आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाता और भूमिहीन पात्र प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे।

संगठन से जुड़ने की अपील
संघ पदाधिकारियों ने जिले के भूमिहीन कृषि मजदूरों एवं पात्र हितग्राहियों से संगठन से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों के संगठन से जुड़ने से उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने और उनके हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद मिलेगी। संघ का उद्देश्य मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है।
नव गठित जिला इकाई में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सारथी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, उत्तराबाई साहू, राजेंद्र कुमार चौहान, उर्वशी जायसवाल, जिला मंत्री जीतेन्द्र कुमार सोनी, जिला सहमंत्री तोषण कुमार बरेठ, मनोहर लाल कहार, रूप राम कुर्रे, जय कुमारी यादव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार केंवट जिला सह कोषाध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास, जिला प्रचार मंत्री तिलक दास मानिकपुरी, जिला कार्यालय मंत्री भूरवा राम मिरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य लगन सारथी, लक्ष्मण श्रीवास, संतोष कुमार कुर्रे, नीलेश कुमार रात्रे, स्वतंत्र बाई केंवट की नियुक्ति की गईं है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now