Home / News / वन विभाग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

वन विभाग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज वन विभाग झालावाड़ में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सागर पंवार उप वन संरक्षक को ज्ञापन दिया गया। कार्यालय के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत तकनीकी एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर शांतिपूर्ण तरीके से राजकीय कार्य करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों के वेतन से कटौती किए जाने के बावजूद RGHS योजना के अंतर्गत अस्पतालों द्वारा उपचार की सुविधा सुचारू रूप से नहीं दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही समर्पित अवकाश (Dedicated Leave) के भुगतान पर भी अघोषित रोक लगाए जाने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्णय के अनुसार यदि आगामी 7 दिवस में इन मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा पूर्ण कार्य बहिष्कार जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में अनुराग वर्मा, राजेश विश्नोई, दिलिप मेघवाल, विजय लोधा, संजय सैन, नीता चौहान, अक्षय रितिक,नीतू सैनी महावीर गूजर शंकर सिंह रईस खान वन विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

[post-views]
Share
Now