Home / International / मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर…

मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर…

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद उनके बेटे अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।

तेहरान स्थित उनके आवास पर इज़राइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले में यह घटना हुई। हमले के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा घेरा बना दिया गया और राजधानी तेहरान सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद पूरे ईरान में शोक का माहौल है और प्रशासन हालात पर कड़ी निगरानी रख रहा है।

अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान की शक्तिशाली धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

मुज्तबा खामेनेई लंबे समय से ईरान की धार्मिक व्यवस्था से जुड़े रहे हैं। उनका जन्म 1969 में मशहद में हुआ था और उन्होंने क़ुम के धार्मिक संस्थानों में इस्लामी शिक्षा प्राप्त की। उन्हें “आयतुल्लाह” की उपाधि भी प्राप्त है और वे लंबे समय से सत्ता के प्रभावशाली हलकों से जुड़े माने जाते हैं।

[post-views]
Share
Now