Home / News / महिला सशक्तिकरण का संदेश: रसड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित

महिला सशक्तिकरण का संदेश: रसड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

(बलिया)। रसड़ा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस विशेष प्रश्नोत्तरी, “पिक द चिट” प्रतियोगिता और भावपूर्ण कविता पाठ जैसी रचनात्मक गतिविधियों से हुई, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों, अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर जागरूकता का संदेश दिया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज और शिक्षा दोनों क्षेत्रों की सशक्त आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया समारोह को उस समय विशेष गरिमा प्राप्त हुई जब टाइम्स ऑफ इंडिया, दिल्ली कार्यालय के वरिष्ठ मुख्य राजनीतिक संपादक अखिलेश सिंह सेंगर तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के सरवजीत सिंह की उपस्थिति रही अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के साथ सामूहिक दोपहर लंच के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।यह आयोजन महिला सम्मान, शिक्षा और समानता के संदेश को समर्पित रहा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now