Home / News / यूट्यूबर सुफियान त्यागी पर हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल….

यूट्यूबर सुफियान त्यागी पर हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल….

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर जानलेवा हमला: पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुफियान त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और अन्य औजार भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम अम्बेहटा मोहन निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुफियान त्यागी ने थाना बड़गांव में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्बेहटा मोहन स्थित ईदगाह के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान पुत्र फैय्याज, हसीब पुत्र अजमल, शाकिब पुत्र नबी हसन, राकिब पुत्र नबी हसन तथा सालिम पुत्र अशरफ निवासी ग्राम अम्बेहटा मोहन, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फावड़ा, एक चाकू तथा तीन दराती बरामद की हैं। बरामद हथियारों के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र राव, उपनिरीक्षक मोहम्मद कामिल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अमरेश तथा कांस्टेबल आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now