झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक पदाधिकारीयों का दल कर्मचारियों की वाजिब मांगों के लिए 8 जून से “कर्मचारी जागृति यात्रा” प्रारम्भ कर रहा है कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं लंबित मांगों के समाधान हेतु प्रदेशव्यापी “कर्मचारी जागृति यात्रा” का आयोजन 08 जून 2026 से 25 जून 2026 तक किया जाएगा। झालावाड़ में 11 जून को यात्रा का आगमन होगा।
यात्रा के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी सभाएं एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को उनकी समस्याओं तथा मांगों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
महासंघ की प्रमुख मांगों में RGHS के निजीकरण पर रोक, संविदा आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारियों को स्थाई करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा सुरक्षा प्रदान कर शोषणकारी ठेका व्यवस्था समाप्त करने, विभागों एवं बोर्ड-निगमों के निजीकरण को बंद करना, उपार्जित अवकाश का भुगतान, बजट घोषणाओं के आदेश जारी करना, चयनित वेतनमान का लाभ 8, 16, 24 व 32 वर्ष की सेवा पर दिया जाए, मंत्रालायिक कर्मचारियों को द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 का लाभ प्रदान करना, आइसोलेटेड संवर्गों को पदोन्नति में आर्थिक लाभ देना तथा 25 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र अमल करना शामिल है।
महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि कर्मचारी जागृति यात्रा” का कार्यक्रम कर्मचारियों से संवाद हेतु बैठक का आयोजन झालावाड़ में मिनी सचिवालय ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कर्मचारी जागृति यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। महासंघ के घटक रतन चेजारा जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत, केसरीलाल वर्मा संभागीय अध्यक्ष, राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ, रोशन सिंह जिला अध्यक्ष NRLM कार्मिक संगठन (राजीविका), अनूप जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकि कर्मचारी संघ,विक्रम मीना जिला अध्यक्ष राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ, चंद्रप्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति झालावाड़, हीरालाल सुमन जिला अध्यक्ष राजस्थान वन अधिनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ गिरिराज सुमन वन विभागीय अध्यक्ष ने जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों, पदाधिकारियों, संविदा कर्मियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
जारीकर्ता
पवन शर्मा
जिला अध्यक्ष
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) झालावाड़







