रिपोर्ट- रजत मल्होत्रा
चंदौसी गणेश मेला महोत्सव में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों में जमकर बेल्टें चलीं। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर बेल्टों से पीटा गया। पुलिस ने दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मामला सोमवार रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गाली गलौज होने लगी तो दोनों तरफ से बेल्टें निकाल ली गईं। इसके बाद युवक एक दूसरे पर बेल्ट बरसाने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग मारपीट का वीडियो भी बनाने लगे। थोड़ी ही देर में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित भी हो गया।
लोगों का कहना है कि मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने चाहिए। पुलिस की निगरानी भी बढ़नी चाहिए ताकि लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में वहां घूमने आ सकें।
इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेले में मारपीट करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।






