Home / Updates / एक्सप्रेस न्यूज़ भारत चैनल की 11वीं एनिवर्सरी, अंसार सिद्दीकी के शानदार संचालन को मिला सम्मान…

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत चैनल की 11वीं एनिवर्सरी, अंसार सिद्दीकी के शानदार संचालन को मिला सम्मान…


एक्सप्रेस न्यूज़ भारत चैनल की 11वीं एनिवर्सरी में शानदार एंकरिंग कर कैराना का नाम रोशन करने वाले प्रख्यात कवि एवं पत्रकार अंसार सिद्दीकी के सम्मान में पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय में एक सादा लेकिन गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने अंसार सिद्दीकी की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कैराना की धरती ने हमेशा साहित्य, पत्रकारिता और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाओं को जन्म दिया है, और अंसार सिद्दीकी उसी कड़ी का एक मजबूत नाम हैं।
इससे पूर्व सहारनपुर में आयोजित एक्सप्रेस न्यूज़ भारत चैनल की 11वीं एनिवर्सरी भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुई, जहां कार्यक्रम की एंकरिंग अंसार सिद्दीकी ने की। उनकी शालीन भाषा, सधे हुए लहजे और प्रभावशाली अंदाज़-ए-बयान ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन के दौरान उनकी स्पष्ट वक्तृत्व शैली और विषय पर मजबूत पकड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अंसार सिद्दीकी की एंकरिंग की सराहना करते हुए कहा कि शब्दों का भंडार और बोलने का लहजा पारिवारिक परंपरा का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने कहा कि अंसार सिद्दीकी में फनकारी और पेशेवर दक्षता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है और उनका संतुलित अंदाज़ दिल व दिमाग, दोनों पर असर डालता है।

Oplus_16908288


कैराना के वरिष्ठ पत्रकार महरबान अली कैरानवी ने कहा कि यह कैराना के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक पत्रकार और कवि को वीवीआईपी स्तर के कार्यक्रम की एंकरिंग का अवसर मिला। पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि अंसार सिद्दीकी को उर्दू और हिंदी दोनों भाषाओं पर समान अधिकार है और वे शब्दों को मोतियों की तरह पिरोते हैं। संगठन के संरक्षक मेहराब चौधरी ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की एंकरिंग अंसार सिद्दीकी जिस प्रभावशाली अंदाज़ में करते हैं, वह हर वर्ग को पसंद आती है।
डॉ. अज़मतुल्लाह खान ने कहा कि उर्दू भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में कैराना के शायरों, साहित्यकारों और पत्रकारों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने अंसार सिद्दीकी की एंकरिंग को एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि शब्दों की सटीक प्रस्तुति और लहजे की मधुरता श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ती है।
इस अवसर पर अल्ताफ चौधरी, एम इकबाल हसन, इंतज़ार अंसारी, डॉ. अनवारुल हक, इरफान सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने अंसार सिद्दीकी को हार्दिक बधाई दी।

[post-views]
Share
Now