Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

LPG सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका-100 रुपये हुआ महंगा- जानिए ताजा कीमतें…

नई दिल्ली

एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने की उम्मीदों को आज झटका लगा है। गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये महंगा हो गया है। लोगों को उम्मीद थी कि अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की तरह गैस भी सस्ता करेगी।

राहत की बात ये थी कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने यह बढ़ोतरी कमर्शियाल सिलेंडर की कीमतों में की है। पिछले महीने 266 रुपये महंगा हुआ था और अब इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है। 

आज भी दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपये के पार है। दो महीने पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2234 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

कामर्शियल सिलेंडर के रेट

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
दिसंबर 1, 20212101217720512234
नवंबर 1, 20212000.52073.519502133
अक्टूबर 1, 20211736.51805.516851867.5
सितंबर 1, 202116931770.51649.51831
अगस्त 18, 20211640.51719.515971778.5
अगस्त 1, 202116231701.51579.51761
जुलाई 1, 20211550162915071687.5
जून 1, 20211473.51544.51422.51603
मई 1, 20211595.51667.515451725.5
अप्रैल 1, 2021164117131590.51771.5
मार्च 1, 202116141681.51563.51730.5
फरवरी 25, 20211519158414681634.5
फरवरी 15, 20211523.5158914731639.5
February 4, 202115331598.51482.51649

स्रोत: IOC

घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है।  बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। 

Share
Now