Home / News / निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा बांका जिला पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष/सचिवो के साथ बैठक किया

निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा बांका जिला पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष/सचिवो के साथ बैठक किया

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा, भा०प्र०से० द्वारा नवदीप शुक्ला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बाँका एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बाँका जिला के अध्यक्ष / सचिवों के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक की गई। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सुझाव प्राप्त किया गया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए जिला प्रशासन, बी०एल०ओ० एवं राजनैतिक दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेक्षक द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व वर्ष 2003 में पुनरीक्षण कार्य हुआ था। 20 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के कारण इसमें काफी बदलाव आया है। फलस्वरूप मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दल को कहा कि अपने बीएलए को एक्टिव करें और बीएलओ के माध्यम से कहीं भी कोई समस्या हो तो उन्हें दूर करें। अंतिम समय का प्रतीक्षा किए बिना यथाशीघ्र सभी कार्यों को कर लेंगे।

राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर द्वारा बताया गया कि खेती बाड़ी का समय रहने के कारण काफी लोग पुनरीक्षण के दावा/आपत्ति में नहीं पहुँच रहे है। काँग्रेस के जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी ने जिले के बहुत सारे मजदूरों का राज्य से बाहर रहने की बात बताई गई जबकि जनता दल (यू०) के जिलाध्यक्ष ने बी०एल०ए० की नियुक्ति से मतदाता सूची के शुद्धीकरण में काफी सहयोग होगा।

राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा के द्वारा बताया गया कि जिनका नाम छूट गया है वह फॉर्म 06 भरकर संबंधित दस्तावेज के साथ अपना नाम जुड़वाने हेतु जमा कर दें एवं यदि किसी मृत व्यक्ति का नाम प्रारूप निर्वाचक सूची में हो तो उसके लिए भी दावा/आपत्ति देकर विलोपित कराया जाय।
उन्होंने कहा कि आरोप/आक्षेप की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रहेगी।
साइट पर जाकर भी आप देख सकते हैं। विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने कहा कि हम सब का उद्देश्य है कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे और जो पात्र व्यक्ति छूट गए हैं वह फॉर्म 06 भरकर अपना नाम जुड़वा ले। उन्होंने कहा कि आगे भी हम मिलते रहेंगे, जो भी समस्या होगी उनका निपटारा किया जाएगा।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला, भा०प्र०से० ने पीपीटी के मध्यम से जानकारी दी कि 01 अगस्त 2025 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके उपरांत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें SIR की अद्यतन स्थिति एवं आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया है।
बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दो महत्वपूर्ण सूचियाँ उपलब्ध कराई गई है –
प्रारूप मतदाता सूचीः-
दूसरी सूची में वैसे व्यक्ति हैं जो किसी कारणवश वे फॉर्म नहीं भर सके और इस बार प्रारूप में उनका नाम नहीं दिख रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने सभी दलों से आग्रह किया कि वे स्वयं या अपने बीएलए (BLA) के माध्यम से इन सूचियों का सत्यापन (Verification) कर लिया जाय और जो भी वंचित नाम हैं, वे अपना आवेदन बीएलओ या संबंधित कार्यालय में आकर तत्काल जमा कर दें ताकि फॉर्म आनलाइन किया जा सकें।

विशेष कैंप का आयोजनः 02 अगस्त से 01 सितंबर तक प्रतिदिन
किसी भी योग्य मतदाता का नाम ना छूटे, इसके लिए 02 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और सभी नगर निकायों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इन कैंपों में कार्यालय कर्मी द्वारा आवेदन प्राप्त कर उसकी पावती दी जा रही है।

नाम जुड़वाने, सुधार या विलोपन हेतु फॉर्म की प्रक्रियाः

यदि नाम है पर जानकारी गलत है:

▶ फॉर्म 8 भरें और सुधार कराएं।

▶ यदि दस्तावेज अभी तक नहीं दिए हैं, तो बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

यदि नाम सूची में नहीं है:

▶ फॉर्म 6 भरें, साथ में आवश्यक घोषणा पत्र और दस्तावेज जमा करें।

यदि 01 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है या 01 अक्टूबर 2025 तक कर लेंगे: ▶ फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र दें और नाम जुड़वाएं।

कहां से प्राप्त करें फॉर्म:

▶ सभी फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।

➤ ECINET ऐप और बीएलओ के पास भी ये फॉर्म उपलब्ध हैं।

▶ ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट: voters.eci.gov.in

महत्वपूर्ण फॉर्मः

फॉर्म 6-नया नाम जोड़ने के लिए

फॉर्म 7-नाम विलोपन के लिए

फॉर्म 8- स्थानांतरण, सुधार, पीडब्लूडी निर्वाचक चिन्हित करने या ईपिक बदलने हेतु।

डिजिटल प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइनः

▶ मतदाता अपनी ईपिक संख्या या अन्य विवरण डालकर voters.eci.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

➤ ECINET App के माध्यम से “Connect with Election Officials” फीचर से अपने बीएलओ ईआरओ की जानकारी लें।

▶ किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें।

सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की जांच करें और आवश्यक सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया समय रहते पूरा कर लें, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा के ERO के साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now