Home / News / विद्यालय में छात्र नेतृत्व चयन हेतु चुनाव सम्पन्न, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

विद्यालय में छात्र नेतृत्व चयन हेतु चुनाव सम्पन्न, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

रायगढ़। पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ में आज छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्र पदों के लिए चुनाव का सफल आयोजन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस इंचार्ज, सांस्कृतिक इंचार्ज, अनुशासन (डिसिप्लिन) इंचार्ज तथा खेल (स्पोर्ट्स) इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में लोकतांत्रिक वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना तथा उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं। चयनित छात्र-छात्राएं आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया तथा सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने, विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा एक आदर्श छात्र के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के संदेश के साथ हुआ।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now